नूंह में पुलिस एनकाउंटर: गो-तस्कर घायल, एक साथी फरार, 5 गोवंश बरामद
कैसे हुआ पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह उस समय हुई जब CIA पुन्हाना की टीम ने बाड़ी कोठी के पास एक्सप्रेसवे पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान गोवंशों से लदा हुआ एक पिकअप वाहन वहां पहुंचा। पुलिस ने वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने बैरिकेड तोड़ते हुए भागने की कोशिश की।
पीछा और फायरिंग
पुलिस टीम ने जब वाहन का पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों आरोपी वाहन से उतरकर पैदल भागने लगे। इसी दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर गिर पड़ा। वहीं दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
बरामदगी
मौके से पुलिस ने 5 गोवंश, एक अवैध हथियार, कारतूस और पिकअप वाहनबरामद किए हैं।
घायल आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान असलम, निवासी मंदसौर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। उसे घायल अवस्था में नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस की कार्रवाई जारी
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है और अन्य लोगों की संलिप्तता भी खंगाली जा रही है।
