प्रधानमंत्री ने निष्पक्षता, निस्वार्थता और न्याय के गुणों पर बल देते हुए एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया है जिसमें सच्चे नेक लोगों के गुणों के बारे में बताया गया है। यह श्लोक सभी जीवों के साथ बराबरी का व्यवहार करने, व्यक्तिगत इच्छाओं एवं गुस्से से बचने और न्याय के रास्ते से कभी न भटकने पर ज़ोर देता है।
श्री मोदी ने संस्कृत सुभाषितम् साझा करते हुए एक्स पर लिखा;
“समाः सर्वेषु भूतेषु कामक्रोधविवर्जिताः।
न्यायमार्गं न मुञ्चन्ति ते वै सत्पुरुषाः स्मृताः।”
