ग्रामीण क्षेत्र के एससी वर्ग के लोगों का जीवन स्तर ऊपर उठाने की सोपान है पीएम अजय योजना: एडीसी दीपक बाबू लाल करवा
भिवानी, 5 अगस्त। एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में पीएम-अजय योजना की जिला स्तरीय परियोजना समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। एडीसी ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्र के एससी वर्ग के लोगों का जीवन स्तर उपर उठाने की सोपान है। योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति जनसंख्या वाले गांवों में रोजगार के अवसर सृजित कर आय में वृद्धि करना तथा कौशल विकास के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करना है। बैठक में परियोजना समिति के सदस्यों के साथ वित्त वर्ष 2026-27 के लिए &4 प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा कर आवेदन के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया।
एडीसी दीपक बाबूलाल करवा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजना का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूरी की जाएं। अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर पात्र नागरिकों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाएं, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के माध्यम से दिया जाता है। अधिकारी जानकारी के लिए पात्र व्यक्ति स्थानीय डीसी कॉलानी में रोजगार कार्यालय के निकट 7&-बी और कार्यालय के नंबर 01664-25&097 पर संपर्क कर सकते हैं।
समीक्षा के दौरान वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पीएम-अजय पोर्टल पर प्राप्त &4 परियोजनाओं में वाणि’ियक वाहन खरीद के 10 लाभार्थी, बैनर फ्लेक्स एवं प्रिंटिंग प्रेस स्थापित करने के 2, फास्ट फूड कार्ट के 5, जनरल स्टोर के 40, रेडीमेड गारमेंट्स यूनिट के 10, मोबाइल रिपेयरिंग एवं एक्सेसरीज शॉप के 8, प्लांट्स नर्सरी के 20, बर्तन की दुकान के10, कपड़ों की दुकान के &0, इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित गतिविधियों के 20, मेडिकल स्टोर के 5, शटरिंग स्टोर के 10, टेंट हाउस के 5, सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन वर्कशॉप के &, ड्रोन खरीद के &0, फोटो स्टूडियो के 4, पुस्तक, स्टेशनरी, गिफ्ट गैलरी एवं खिलौना दुकान के 15, पेंट शॉप कार्य के 10, सैनिटरी शॉप एवं प्लंबर कार्य के 20, वेल्डिंग इंजीनियरिंग कार्य के 10, वाहन रिपेयरिंग एवं स्पेयर पार्ट्स शॉप के 20, टेलरिंग/बुटीक कार्य के 50, कंप्यूटर कार्य, फोटोस्टेट, सीएससी/आईटी सेवाओं के 20, ब्यूटी थेरेपिस्ट/पार्लर/हेयर सैलून के &5, फुटवियर शॉप के 15, लेदर/मोची कार्य के 8, चाय एवं कन्फेक्शनरी शॉप के 15, जूस, फल एवं सब्जी की दुकान के &0, किराना शॉप के &0, मनियारी/कॉस्मेटिक शॉप के 50, फर्नीचर/एल्यूमिनियम शॉप के 20 तथा आटा चक्की एवं ऑयल एक्सपेलर के 10, इलेक्टीकल रिपेयर दुकान के 20 और सोलर कार्य के लिए 20 लाभार्थियों को ऋण सहायता प्रदान करना निर्धारित किया।
इस मौके पर हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के जिला प्रबंधक कुलदीप सैनी, जिला कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, विकास एवं पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कल्याण अधिकारी देवेंद्र कुमार, उ"ातर शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, बिजली निगम सहित परियोजना के गैर सरकारी सदस्य भी मौजूद रहे।
**************************ञ
