Pink Bus: हरियाणा से जयपुर का सफर होगा आसान, रोडवेज ने Pink City Express को दिखाई हरी झंडी

 
Hisar to jaipur
 

Pink Bus: हरियाणा परिवहन विभाग ने यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कि राजस्थान की पिंक सिटी जयपुर के लिए हिसार रोडवेज डिपो से नई बस सेवा को हरी झंडी दे दी गई है। इस नई बस सेवा का नाम पिंक सिटी एक्सप्रेस दिया गया है। यह बस हिसार से वाया हांसी, भिवानी, नारनौल और कोटपूतली के रास्ते जयपुर का सफर पूरा करेगी।

यह रहेगा शेड्यूल
यह बस जयपुर के लिए हिसार बस स्टैंड से सुबह साढ़े 10 बजे चलकर 11 बजे हांसी, दोपहर साढ़े 12 बजे भिवानी, 01.20 बजे चरखी दादरी, 02.20 बजे महेंद्रगढ़, दोपहर 3 बजे नारनौल और शाम पौने 5 बजे कोटपूतली से होते हुए शाम 7 बजे जयपुर पहुंचेगी।


इसी तरह वापसी में अगले दिन सुबह 6 बजे जयपुर से चलकर सुबह 9 बजे नारनौल, 10.50 बजे चरखी दादरी और 11.50 बजे भिवानी से होते हुए दोपहर 2 बजे हिसार पहुंचेगी। बीच रास्ते यह बस दोनों दिशाओं में हांसी, बवानीखेड़ा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, नारनौल, नांगल चौधरी, कोटपूतली, शाहपुरा और पावटा बस स्टैंड पर ठहराव करेगी।