Petrol Price Hike: हरियाणा में प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, युद्ध के बीच ग्राहकों को लगा झटका, जानिये कितने बढ़े हैं रेट ?

 
Petrol Price Hike: हरियाणा में प्रीमियम पेट्रोल हुआ महंगा, युद्ध के बीच ग्राहकों को लगा झटका, जानिये कितने बढ़े हैं रेट ?
Petrol Price Hike: हरियाणा में प्रीमियम पेट्रोल के दामों मेंं अचानक बढ़ोत्तरी हो गई है। इसका प्रदेश के कई इलाकों में असर देखने को मिलेगा। पेट्रो कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल के दामों में 1.89 से लेकर 2.35 रुपए तक की बढ़ोतरी कर दी है। दाम में इजाफा अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बाद किया गया

.

हरियाणा में करीब 3 हजार पेट्रोल पंप हैं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन (HPC) ने प्रीमियम पेट्रोल के दामों में प्रति लीटर 1.89 रुपए की बढ़ोतरी की है।

वहीं भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन (BPCL) ने 2.09 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ाए हैं। इंडियन ऑयल कारपोरेशन (IOC) ने प्रति लीटर प्रीमियम पेट्रोल के दामों में 2.35 रुपए की बढ़ोतरी की है।

पेट्रोल की कीमतों में यह बढ़ोतरी कच्चा तेल महंगा होने की वजह से की गई है। ईरान जंग की वजह से कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गए है। इंडियन बास्केट की कीमत 70 डॉलर से बढ़कर 146 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

यहां जानिए क्या है प्रीमियम पेट्रोल

प्रीमियम पेट्रोल सामान्य पेट्रोल की तुलना में उच्च ऑक्टेन रेटिंग (आमतौर पर 91 या अधिक) और सफाई करने वाले एडिटिव्स वाला ईंधन है। यह हाई-परफॉर्मेंस, लग्जरी या टर्बोचार्ज्ड इंजन वाली गाड़ियों के लिए बेहतर है, जो इंजन में कार्बन जमाव को रोकता है, नॉकिंग कम करता है और बेहतर स्मूथ पिकअप प्रदान करता है।

भारत पेट्रोलियम यानी BPCL प्रीमियम पेट्रोल को स्पीड नाम से बेचता है। वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम यानी HPCL इसे पावर और इंडियन ऑइल यानी IOCL XP95 के नाम से इसे बेचता है। ये सामान्य पेट्रोल के मुकाबले करीब 10-12 रुपए महंगा होता है।