हरियाणा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मेट्रो में नहीं मिलेगी एंट्री, जानें क्या है वजह ? 

 
हरियाणा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मेट्रो में नहीं मिलेगी एंट्री, जानें क्या है वजह ? 

 

 

हरियाणा के फरीदाबाद से दिल्ली जाने वाले मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। 16 अगस्त तक मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। ऐसे में फरीदाबाद से मेट्रो का सफर कर दिल्ली जाने वाले लोगों को बिना चैकिंग के प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 

दरअसल कुछ ही दिनों बाद 15 अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस है। ऐसे में राजधानी दिल्ली और इससे सटे शहरों के मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 9 से 16 अगस्त तक यात्रियों को कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही राजधानी दिल्ली में प्रवेश दिया जाएगा।

फरीदाबाद के 10 स्टेशनों पर बढ़ाई सुरक्षा 

वायलेट लाइन पर सराय से राजा नाहर सिंह स्टेशन के बीच फरीदाबाद में कुल 10 मेट्रो स्टेशन हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इन सभी मेट्रो स्टेशनों पर सीआईएसएफ(CISF) के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। सुरक्षा कर्मियों को स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

इसके अलावा प्लेटफॉर्म और यात्रियों की आवाजाही वाले हिस्सों में भी सुरक्षाकर्मी लगातार निगरानी रखेंगे। सभी स्टेशनों के एंट्री गेट पर यात्रियों की जांच के साथ उनके बैग और सामान की भी तलाशी ली जाएगी। बिना चैकिंग के किसी को भी मेट्रो स्टेशन में एंट्री नहीं मिलेगी। चैकिंग के दौरान ज्यादा समय लग सकता है। ऐसे में अपने तय समय से पहले ही घर से निकलें। 


DMRC के संचार विभाग के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। यात्रियों से अपील की गई है कि वह जांच प्रक्रिया में सुरक्षा कर्मियों का सहयोग करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।