Orbital Rail Corridor: दिल्ली से करनाल व बावल के लिए चलेगी रैपिड Train, इन शहरों तक विस्तार की योजना

 
haryana news
 Orbital Rail Corridor: दिल्ली और NCR में सार्वजनिक कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इस कड़ी में नमो भारत ट्रेन के 2 बड़े प्रोजेक्ट्स धरातल पर काम शुरु होने की उम्मीद जगी है। इस परियोजना के तहत करनाल से दिल्ली और रेवाड़ी के बावल से दिल्ली तक रैपिड ट्रेन चलेगी।

इन दोनों परियोजनाओं की DPR को पब्लिक इन्वेस्टमेंट बोर्ड ने मंजूरी प्रदान की है। अब इन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया को हरी झंडी दिखा दी जाएगी।

करनाल व बावल के लिए दौड़ेगी रैपिड ट्रेन
करनाल से दिल्ली रैपिड ट्रेन कॉरिडोर  136KM लंबा होगा। यहां करनाल से रैपिड ट्रेन मुरथल, कुंडली होते हुए दिल्ली तक सफर तय करेगी। इस रूट पर रैपिड ट्रेन चलने से करनाल से दिल्ली की दूरी सिर्फ 90 मिनट में तय हो जाएगी। इस रूट पर फिलहाल 17 स्टेशन है।

बावल से दिल्ली तक रैपिड मेट्रो कॉरिडोर की लंबाई 93KM होगी। यहां रैपिड ट्रेन रेवाड़ी, धारूहेड़ा, पंचगांव, मानेसर, गुरुग्राम होते हुए दिल्ली का सफर तय करेगी। इससे बावल से दिल्ली की दूरी लगभग एक घंटे में पूरा हो जाएगी।

इन शहरों तक विस्तार की योजना
हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (HMRTC) के प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर खरे का कहना है कि दिल्ली की यात्रा आसान हो जाएगी। दिल्ली और NCR क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत लाखों लोगों को सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी के रूप में तेज गति का विकल्प मिलेगा।  इन प्रोजेक्ट्स को आवंटन के करीब 4 साल के अंदर पूरा कर लिया जाएगा।