Haryana Very Heavy Rain Alert: हरियाणा के लोग हो जाएं सावधान, कल पूरा दिन छाएं रहेंगे काले बादल, इन जिलों में होगी आंधी के साथ भारी बारिश

Haryana Very Heavy Rain Alert: हरियाणा में शनिवार को भारी से भारी बारिश होगी। जिसके चलते पूरा दिन काले बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने कल यानी 23 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है कि वो ऐसी जगहों पर जाने से बचें। जहां जलभराव की समस्या ज्यादा रहती है।
दरअसल, आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो कल राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,मेवात और पलवल जिले में भी भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के बाकी सभी जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि कल अंबाला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं यमुनानगर, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, पंचकुला में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान कुरूक्षेत्र, करनाल,पानीपत,सोनीपत,रोहतक,भिवानी,चरखी दादरी,रेवाड़ी,झज्जर, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम जिले आंधी/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।