Haryana: हरियाणा के इस जिले में चलेगी ओपन और डबल डेकर बसें, मिलेंगी ये खास सुविधाएं

 
Haryana: हरियाणा के इस जिले में चलेगी ओपन और डबल डेकर बसें, मिलेंगी ये खास सुविधाएं
Haryana: हरियाणा के बस यात्रियों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। प्रदेश के अंबाला जिले में ओपन और डबल डेकर बस चलाने की योजना बनाई जा रही है। इन बसों के संचालन से अंबाला के लोगों को फायदा मिलेगा। कैबिनेट मंत्री अनिल विज का कहना है कि अंबाला छावनी में ओपन और डबल डेकर बस चलाने की योजना पर मंथन किया जा रहा हैं। डबल डेकर बसों की सुविधा मिलने से हरियाणा व अन्य राज्यों के लोगों को शहर में आना-जाना आसान हो जाएगा।

सुभाष पार्क में ये सुविधा की जाएगी शुरू

अनिल विज ने कहा कि अंबाला के सुभाष पार्क नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। योजना की सहायता से लोग आराम से बस में बैठकर सफर कर सकेंगे। बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए पार्क में टॉय ट्रेन और हॉट एयर बैलून चलाने की सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी।

विज ने अधिकारियों को दिए निर्देश

विज की ओर से नगर परिषद अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके शुरू होने से पार्क में बच्चों और लोगों के मनोरंजन में बढ़ावा मिलेगा। अनिल विज ने बताया कि, सुभाष पार्क में कईं फूल और पौधे लगे हैं, जो आकर्षण का केंद्र हैं. मगर फूलों की संख्या को और बढ़ा दिया जाएगा।