डॉक्टर्स डे पर युवा एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत MY Bharat के सहयोग से डीएमए का राष्ट्रीय स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न*
01 जुलाई 2026। डॉक्टर्स डे के अवसर पर डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत MY Bharat, वडोदरा के सहयोग से “Healthy Youth, Healthy India” विषय पर राष्ट्रीय ऑनलाइन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में वैज्ञानिक एवं प्रमाण-आधारित स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति प्रेरित करना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
*कार्यक्रम में श्री अतीत कुमार (जिला युवा अधिकारी,वेस्ट कमिंग) एवं श्री देवा राम जी (जिला युवा अधिकारी,वडोदरा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।* उन्होंने युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में सकारात्मक स्वास्थ्य संदेश पहुँचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। डॉ. कुमार रेशु रोल्ली ने “Lifestyle Diseases in Young India” विषय पर आधुनिक जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों एवं उनके समाधान पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रियांशु शर्मा ने “Women’s Health & Menstrual Wellness” विषय पर महिलाओं के स्वास्थ्य एवं मासिक धर्म संबंधी जागरूकता पर वैज्ञानिक जानकारी प्रदान की। डॉ. उज्ज्वल ने “Drug, Tobacco & Digital Addiction Awareness” विषय पर युवाओं को नशे एवं डिजिटल लत के दुष्प्रभावों से अवगत कराया।
वहीं डॉ. यशस्वी ने विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तर सत्र का संचालन किया, जिसमें प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
डेमोक्रेटिक मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए इंडिया) की ओर से कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अमित व्यास, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. शुभ प्रताप सोलंकी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भानु कुमार ने किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन डॉ. मानिका शर्मा (प्रदेश महासचिव, हरियाणा) द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. तोशी (आईटी सेल हेड) एवं डॉ. आर्यन श्रीवास्तव (नेशनल कोर मेंबर) की विशेष भूमिका रही, जिनके समन्वय एवं तकनीकी सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
देशभर से जुड़े छात्रों, युवाओं, MY Bharat स्वयंसेवकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर डीएमए ने पुनः अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि युवाओं में स्वास्थ्य शिक्षा, जागरूकता एवं वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने हेतु भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
*“स्वस्थ युवा आज, सशक्त भारत कल।”*
