सांवरिया सेठ सहित प्रमुख धामों के दर्शन हेतु 21 मई को प्राचीन श्री श्याम मन्दिर से जाएगी बस यात्रा

 
सांवरिया सेठ सहित प्रमुख धामों के दर्शन हेतु 21 मई को प्राचीन श्री श्याम मन्दिर से जाएगी बस यात्रा
सिरसा। श्री कुंज बिहारी बस सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक बस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के सदस्य दीपक अरोड़ा, सुनील सैन, गौरव लूथरा एवं रवि अरोड़ा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा 21 मई 2026 (बुधवार) को सिरसा से रवाना होकर 24 मई 2026 (रविवार) को वापस लौटेगी। 

उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सालासर धाम, सांवरिया सेठ, नाथद्वारा, पुष्कर तथा खाटू श्याम धाम के पावन दर्शनों का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा के लिए एसी बस की व्यवस्था की गई है। साथ ही आने-जाने, ठहरने एवं एक समय की चाय की सुविधा भी समिति की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। 

बस 21 मई की रात्रि 8:30 बजे प्राचीन श्री श्याम मंदिर, नोहरिया बाजार, सिरसा से प्रस्थान करेगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि 5 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों की पूर्ण सीट का किराया लिया जाएगा। 

समिति सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक यात्रा में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करें। यात्रा से संबंधित जानकारी के लिए समिति सदस्यों से संपर्क किया जा सकता है।