ओलंपियन सरदार सिंह होंगे कालांवाली यूथ मैराथन के ब्रांड एंबेसडर, युवाओं को देंगे खेल और फिटनेस का संदेश
सिरसा, 20 नवंबर।कालांवाली में 22 नवंबर को आयोजित होने वाली यूथ मैराथन के लिए भारतीय हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी एवं पूर्व भारतीय कप्तान सरदार सिंह को मैराथन का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी में देश का नाम रोशन करने वाले सरदार सिंह इस मैराथन के माध्यम से युवाओं को खेलों से जुडऩे, शारीरिक रूप से फिट रहने और नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। उनका इस आयोजन से जुडऩा कालांवाली यूथ मैराथन के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
सरदार सिंह भारतीय हॉकी टीम के सबसे चर्चित खिलाडिय़ों में शामिल रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2008 में महज 22 वर्ष की उम्र में भारतीय टीम की कप्तानी संभाली थी और इस उपलब्धि के साथ वे भारतीय टीम की कप्तानी करने वाले सबसे युवा खिलाडिय़ों में शामिल हुए। अपने शानदार खेल, नेतृत्व क्षमता और मैदान पर बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाई। वर्ष 2014 के एशियाई खेलों में भारतीय हॉकी टीम को स्वर्ण पदक दिलाने में भी उनकी अहम भूमिका रही।
हॉकी के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2012 में अर्जुन पुरस्कार और वर्ष 2015 में देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया। वर्ष 2017 में उन्हें देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से भी सम्मानित किया गया। उनका खेल जीवन अनुशासन, मेहनत, समर्पण और निरंतर संघर्ष की प्रेरणादायक मिसाल है।
कालांवाली में आयोजित होने वाली यूथ मैराथन का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को खेल एवं शारीरिक गतिविधियों से जोडऩा और नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता पैदा करना है। सरदार सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी का ब्रांड एंबेसडर के रूप में जुडऩा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। उनकी उपस्थिति से मैराथन को नई पहचान मिलने के साथ खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों में भी उत्साह बढऩे की उम्मीद है।
गौरतलब है कि 22 नवंबर को होने वाली इस मैराथन में अब तक 1,26,214 प्रतिभागी पंजीकरण करवा चुके हैं। जिला प्रशासन द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
