हरियाणा में लम्पी रोग का कोई मामला नहीं आया सामने, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने सदन में दी जानकारी 

 
 हरियाणा में लम्पी रोग का कोई मामला नहीं आया सामने, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्याम सिंह राणा ने सदन में दी जानकारी

चंडीगढ़ , 31 अगस्त - हरियाणा के पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया प्रदेश में इस वर्ष अभी तक लम्पी रोग का कोई भी मामला सामने नहीं आया है। गौवंश को लम्पी रोग से बचाव के लिए 25 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक टीकाकरण का अभियान भी चलाया गया है।

 

पशुपालन एवं डेयरी मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। 

 

श्री राणा ने आगे बताया राज्य में कुरुक्षेत्रपंचकूलारेवाड़ी और यमुनानगर जिलों में  चिकित्सकीय रूप से कुल 1356 संदिग्ध मामले रिपोर्ट हुए हैं। रोग की जांच एवं पुष्टि के लिए जिला भिवानीहिसारझज्जरकुरुक्षेत्रपंचकुलारेवाड़ीरोहतक तथा सिरसा से पशुओं से 99 नैदानिक नमूने लेकर लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालयहिसार (लुवास) भेजे गए हैं। लुवास में लम्पी रोग के लिए जांच किए गए दो नमूने नकारात्मक पाए गए हैं। इस प्रकार प्रदेश में इस वर्ष में अभी तक लम्पी रोग का कोई पुष्ट मामला नहीं है।

 

उन्होंने आगे बताया कि पशुपालन विभाग द्वारा इस वर्ष के दौरान लम्पी रोग से बचाव के लिए 25 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक राज्य की संपूर्ण पात्र गोवंशीय आबादी (4 माह से अधिक आयु के स्वस्थ गोवंशीय पशु) को गोट पॉक्स वैक्सीन (GPV, उत्तरकाशी स्ट्रेन) से टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा संदिग्ध पशुओं को लक्षणात्मक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है तथा किसानों को रोग की रोकथाम संबंधी उपायों के बारे में आवश्यक परामर्श भी दिया जा रहा है।

 

उन्होंने आगे जानकारी दी कि इस वर्ष अब तक राज्य में 14,61,922 गौवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है जिनमें से 1,14,655 पशुओं का गौशालाओं में टीकाकरण किया गया है।