Haryana: हरियाणा के इस जिले में NIA की बड़ी रेड, ये वजह आई सामने ?
Jun 13, 2025, 11:42 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सिरसा जिले में NIA ने रेड मारी है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब की गुमटाला पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने के केस में NIA की 2 टीमों ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी हैप्पी पासिया के साथी सिरसा निवासी बग्गा सिंह के ठिकानों पर बड़ी रेड की है। दो टीमों ने की रेड मिली जानकारी के अनुसार, NIA की एक टीम ने सुबह पांच बजे के करीबन आरोपी बग्गा सिंह के एक रिश्तेदार वेदवाला निवासी गुरमीत सिंह उर्फ मीता के घर पर रेड की। वहीं, दूसरी टीम ने शहर के गुरुतेग बहादुर नगर में रहने वाले रिश्तेदार के यहां दबिश देकर जांच की। बताया जा रहा है कि NIA की यह कार्रवाई करीब छह घंटे चली। Haryana News जानकारी के मुताबिक, आरोपी बग्गा सिंह और उसके साथी अमृतसर निवासी पुष्करन सिंह उर्फ सागर को पंजाब की स्पेशल टास्क फोर्स ने 28 जनवरी को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की जांच अब NIA कर रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि NIA की टीम ने आरोपी बग्गा सिंह के एक रिश्तेदार वेदवाला निवासी गुरमीत सिंह उर्फ मीता के घर पर मौजूद स्वजनों से पूछताछ की। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, NIA ने पूछा कि बग्गा सिंह का यहां किन-किन लोगों से संपर्क और मेलजोल रहा है। NIA ने रिश्तेदारों की आर्थिक स्थिति भी जांची। NIA ने रिश्तेदारों से उनके कामकाज व बैंक खातों का ब्योरा भी लिया गया। पूछताछ करने के बाद NIA की टीम सुबह 11 बजे चंडीगढ़ रवाना हो गई। Haryana News पुलिस चौकी पर फेंका था ग्रेनेड जानकारी के मुताबिक, पंजाब के अंदर गुमटाला पुलिस चौकी में 9 जनवरी की रात्रि 12.30 बजे ब्लास्ट हुआ था। इसके बाद इसकी जांच की गई। इस जांच में पता चला कि आतंकियों ने ग्रेनेड फेंक कर ब्लास्ट किया। इस ब्लास्ट के थोड़ी देर बाद ही विदेश में बैठे आतंकी हैप्पी पासिया की ओर से इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा गया कि पुलिस चौकी पर हमला उसकी तरफ से करवाया गया है। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, यह धमाका पिछले दिनों पुलिस की ओर से झूठे मुकादमें में बेकसूर दो युवकों की टांगों पर गोलियां मारने का बदला है। इसके बाद NIA ने आतंकी हैप्पी पासिया पर 5 लाख का पुरस्कार रख दिया। Haryana News नेटवर्क का पता लगा रही है NIA जानकारी के मुताबिक, 28 जनवरी 2025 को पंजाब पुलिस ने पुलिस चौकी बम ब्लास्ट मामले में सिरसा की ढाणी काहन सिंह निवासी बग्गा सिंह और अमृतसर निवासी पुष्करन सिंह उर्फ सागर को गिरफ्तार कर लिय गया। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि उक्त दोनों अमेरिका स्थित गैंगस्टर से आतंकवादी बने हैप्पी पासिया और कुख्यात नशा तस्कर सरीन भोला के लिए कार्य करते हैं। Haryana News जानकारी के मुताबिक, मामले की जांच करते हुए NIA अब आरोपी बग्गा सिंह के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।
