हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों के लिए अगले 3 घंटे भारी! IMD का अलर्ट जारी ​​​​​​​

 
हरियाणा के सिरसा समेत कई जिलों के लिए अगले 3 घंटे भारी! IMD का अलर्ट जारी 
Naya Haryana, Haryana Weather, Haryana Rain Alert : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने प्रदेश मौसम को लेकर कई जिलों में बारिश आने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है अगले 3 घंटों में किन-किन जिलों में बारिश होने वाली है। प्रदेश के सिरसा जिले के नाथुसरी चौपटा समेत कई इलाकों में फिलहाल बारिश हो रही है। 

कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा  कृषि विश्वविद्यालय हिसार

हकृवि  -भारत मौसम विज्ञान विभाग : अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान : 11.05.2026 @ सुबह 7.35 बजे जारी... अगले तीन घंटों मे सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, हांसी जिलों में हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना बन रही है।