हरियाणा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित, 12 अगस्त को होगा समारोह

 
हरियाणा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को किया जाएगा सम्मानित, 12 अगस्त को होगा समारोह

सद्गुरु कबीर महासभा एवं धाणक महासभा की ओर से हरियाणा भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष  सुनीता दुग्गल, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  अजय खुंडिया तथा हरियाणा सरकार द्वारा नवनियुक्त अनुसूचित जाति आयोग की चैयरपर्सन बन्तो कटारिया एवं वाइस चैयरपर्सन  रेणु डाबला के सम्मान में 12 अगस्त को भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

समारोह बुधवार को शाम 3 बजे लेक क्लब, सेक्टर-1, चंडीगढ़ में होगा। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर जयनारायण ने बताया कि समारोह में हरियाणा सरकार के मंत्री  कृष्ण बेदी तथा अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र बलियाला विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि समारोह का उद्देश्य नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करना तथा समाज की ओर से उन्हें शुभकामनाएं देना है। कार्यक्रम के मुख्य सलाहकार राममेहर सुलेहड़ा हैं। आयोजकों ने समाज के लोगों एवं सभी साथियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।