हरियाणा में नए पश्चिमी विक्षोभ से होगी झमाझम बरसात, देखें 14 मई तक कैसा रहेगा मौसम?
हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव होने के कारण अब दिन और रात को तापमान में कुछ गिरावट रहने लगी है। आइए जानते है मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार मौसम कैसा रहने वाला है...
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
9 मई, 2026 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 14 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 10 मई रात्रि को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने तथा राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 11 मई से 13 मई के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
