हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, आज 9 जिलों में होगी झमाझम बरसात 

 
हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय, आज 9 जिलों में होगी झमाझम बरसात 
Naya Haryana, Haryana Weather : हरियाणा में आज से मौसम का मिजाज बदलने वाला है क्योंकि प्रदेश में आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। हरियाणा में मई की शुरुआत शुष्क मौसम के साथ हुई, लेकिन आज 2 मई से मौसम फिर करवट बदलने वाला है। 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 मई से सक्रिय हो रहे ताजा पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा पर भी दिखाई देगा। इसके चलते प्रदेश में 2 से 7 मई के बीच कई जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। Haryana Weather

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। 

हल्की बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 2, 3, 6 और 7 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 4 और 5 मई को राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। Haryana Weather

चलेंगी तेज हवाएं

2 मई को पंचकूला, यमुनानगर, मेवात और पलवल जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं 3 से 6 मई के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 40 से 50 KM प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Haryana Weather

हो सकती है बूंदाबांदी

मौसम विभाग के अनुसार, आज 2 मई को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों और आमजन को मौसम में बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है। Haryana Weather

मौसम विभाग का कहना है कि इस बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वहीं, आगामी दिनों में आंधी-बारिश के चलते सतर्कता बरतने की जरूरत रहेगी।