हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इस दिन से होगी झमाझम बारिश

 
हरियाणा में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, इस दिन से होगी झमाझम बारिश
Naya Haryana, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज अब बदलने वाला है। हरियाणा में जल्द ही नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अब प्रदेश में बारिश आने वाली है। आइए जानते है मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम में अब कितना बदलाव रहने वाला है। आइए देखें नई रिपोर्ट...

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार 

24 अप्रैल, 2026 :

मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 29 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 25 अप्रैल देर रात्रि को एक पश्चिमीविक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 26 अप्रैल रात्रि से 29 अप्रैल के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई  रहने तथा बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से की संभावना  है । 

इस दौरान मध्यम से तेज गति से धूलभरी हवाएं चलने तथा गरज चमक के साथ राज्य में  कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना  है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश  की भी संभावना बन रही है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की गिरावट होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

##########$$$####

कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार