Haryana : हरियाणा के इन गांवों में बनेंगे नए खेल स्टेडियम, सरकार ने खिलाड़ियों के लिए की बड़ी घोषणा
Jun 16, 2025, 16:54 IST
Haryana : हरियाणा के खिलाडियों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। प्रदेश में अब राष्ट्रीय विजेता व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगा 20 लाख का मेडिकल कवर दिया जाएगा। खेल विभाग के महानिदेशक एवं अम्बाला मंडल आयुक्त संजीव वर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को 20 लाख रुपए तक का मेडिकल कवर देगी। हरियाणा के CM सैनी जल्द ही इसकी घोषणा करेंगे। संजीव वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा खिलाड़ियों की सुविधा के लिए Khelo Haryana App लॉन्च की जाएगी। इस एप के जरिए खेल प्रदर्शन संबंधी पहलुओं को डिजिटल तरीके से मैनेज कर पाएंगे। संजीव वर्मा ने कहा कि राज्य के हर क्षेत्र में खेल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सभी सरकारी खेल स्टेडियमों की GIS Mapping करवाई गई है। जहां 10 किलोमीटर तक कोई सरकारी खेल स्टेडियम उपलब्ध नहीं है, ऐसे गांवों और कस्बों में नए स्टेडियम बनाए जाएंगे।
