हरियाणा के 69 शहरों में बनेंगे नए सेक्टर, इन 104 गांवों की जमीनें होगी महंगी

 
हरियाणा के 69 शहरों में बनेंगे नए सेक्टर, इन 104 गांवों की जमीनें होगी महंगी
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में शहरी विस्तार को रफ्तार देने के लिए सरकार नए सेक्टर विकसित करेगी। जानकारी के मुताबिक, इसके लिए योजना का फर्स्ट फेज स्टार्ट कर दिया गया है। प्रदेश के 69 शहरों में रिहायशी, व्यावसायिक और इंडस्ट्रियल सेक्टर विकसित होंगे, जिसके लिए जमीन जुटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, HSVP ने इसके लिए एक लाख 67 हजार एकड़ जमीन खरीदने की योजना बनाई है। जमीन खरीदने के लिए ई-भूमि पोर्टल भी खोल दिया गया है, जहां किसान और भूमि मालिकों से आवेदन मांगे गए हैं। Haryana News

खरीदी जाएगी जमीन

जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में 13 शहरों में करीब 40 हजार एकड़ जमीन खरीदी जाएगी, जिसके लिए 104 गांवों के किसानों को शामिल किया जाएगा। इनमें गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला, हिसार, पानीपत, सिरसा और यमुनानगर जैसे शहर शामिल है, जहां सेक्टर विकसित किए जाएंगे। Haryana News

इन जिलों में जमीन की नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। नीलामी की इस प्रक्रिया में बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होगी, जिससे किसानों को सीधा पैसा मिलेगा।

यहां कर सकते है आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में नए सरकारी सेक्टरों या विकास परियोजनाओं के लिए जमीन बेचने के लिए, जमीन मालिकों को ई-भूमि पोर्टल (e-Bhoomi Portal) के माध्यम से आवेदन करना होगा। ये पोर्टल स्वैच्छिक भूमि खरीद के लिए बनाया गया है। जमीन मालिक इस पोर्टल https://ebhoomi.jamabandi.nic.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते है। Haryana News

पब्लिक इंट्रेस्ट क्यों अहम

जानकारी के मुताबिक, नए सेक्टर बनने से, सस्ती और नियोजित आवासीय सुविधाएं मिलेंगी। रोजगार और व्यापार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे शहरों में अवैध कॉलोनियों पर रोक लगेगी। साथ ही, नए व्यावसायिक क्षेत्रों में एक ही स्थान पर रिटेल मार्केट, ऑफिस, स्कूल, अस्पताल और सरकारी इमारतें जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सेवाएं एक ही सेक्टर में मिलेगी। प्रदेश में नए सेक्टरों का यह फर्स्ट फेज शहरी विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, विभिन्न चरणों में 69 शहरों ये सेक्टर डेवलप किए जाएंगे।