हरियाणा में विकास को मिली नई रफ्तार, ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा बढ़ावा
जानकारी के मुताबिक, महापौर रेणु बाला गुप्ता और विधायक जगमोहन आनंद ने संयुक्त रूप से इन परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। करीब 1.28 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से सेक्टर-13, 14 और 6 में विकास कार्य शुरू किए गए हैं, जो शहर के समग्र और संतुलित विकास को नई दिशा देंगे। मिली जानकारी के अनुसार, महापौर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि करनाल को आधुनिक, स्वच्छ और हरित शहर बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, परियोजना के तहत कई अहम कार्य शामिल हैं। इनमें 43.55 लाख रुपये की लागत से बाउंड्री वॉल की मरम्मत, ग्रिल फेंसिंग और एमएस गेट का निर्माण किया जाएगा। वहीं, 41.91 लाख रुपये से सेक्टर-13 और 14 में वाकिंग और का नवीनीकरण, चेकरड टाइल्स और इंटरलाकिंग पावर ब्लॉक्स लगाए जाएंगे। इसके अलावा 42.75 लाख रुपये की लागत से गार्डन बेंच, डस्टबिन, रेन शेल्टर और मल्टी प्ले स्टेशन की स्थापना की जाएगी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि ये विकास कार्य शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के साथ-साथ हरित क्षेत्र को भी बढ़ावा देंगे। इस अवसर पर सम्पदा अधिकारी अदिति, एक्सईएन हार्टिकल्चर डा. निधि भारद्वाज, वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश चंद गुप्ता, पार्षद संकल्प भंडारी, गौरव नागपाल, विकास कथूरिया, जिला उपाध्यक्ष प्रियंका काठपाल मौजूद रहे।
