Haryana New Highway: हरियाणा से केवल सवा घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली, जल्द बनकर तैयार हो रहा ये नया हाईवे

Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, प्रदेश के जींद जिले से दिल्ली की दूरी जल्द ही कम होने वाली है। ऐसा इसलिए है क्योंकि NH-352A नए हाईवे के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इस हाईवे के बनने के बाद दिल्ली और हरियाणा के बीच का सफर आसान हो जाएगा। फिलहाल, इस हाईवे के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है और दूसरे चरण का काम जल्द ही शुरू होगा।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में बन रहा ये नया हाईवे जीटी रोड (NH-44) से शुरू होगा। जो सोनीपत और गोहाना होते हुए सीधे जींद में पहुंचेगा। इस नए हाईवे के निर्माण की कुल लागत 1380 करोड़ रुपये ह। इसके बनने से दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होने वाला है। वाहन चालक जींद से सीधे दिल्ली पहुंच सकेंगी। जबकि, अभी वाहन चालकों को दिल्ली जाने के लिए गोहाना, सोनीपत या रोहतक का रास्ता लेना पड़ता है, जो उनके लिए काफी लंबा है। इस हाईवे के खुलने से जींद से दिल्ली पहुंचने में सिर्फ सवा घंटे का समय लगेगा। वहीं चंडीगढ़-दिल्ली का सफर भी ढाई घंटे तक कम हो जाएगा।