New Flyover : हरियाणा में यहां बनेंगे नया फ्लाईओवर, निर्माण पर 122 करोड़ होंगे खर्च
Jul 4, 2025, 12:04 IST
New Flyover : हरियाणा के करनाल में लोगों को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने वाली है। शहर में जल्द ही नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। करीब 4 KM लंबा ये फ्लाईओवर करनाल के बीचों-बीच बनाया जाएगा। इस फ्लाईओवर के निर्माण पर 122 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फ्लाईओवर बन जाने के बाद वाहनों का आना-जाना भी आसान हो जाएगा।
