New Expressway: दिल्ली- NCR को नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की सौगात,फरीदाबाद से जेवर Airport  पहुंचना होगा आसान

 
new expressway
 

New Expressway: दिल्ली-एनसीआर में सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। फरीदाबाद से यूपी के जेवर एयरपोर्ट का सफर बहुत आसान होगा। मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 3,631 करोड़ रुपए के एलिवेटेड रोड की स्वीकृति दी गई है जो फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

जेवर एयरपोर्ट की डगर होगी आसान
मिली जानकारी के मुताबिक, करीब साढ़े 31km लंबा 6 लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहाहै।  जो दिल्ली- फरीदाबाद- बल्लभगढ़- सोहना को सीधे जेवर में बन रहे एयरपोर्ट से कनेक्ट करेगा। इस Expressway का निर्माण कार्य पूरा होने पर फरीदाबाद से एयरपोर्ट का सफर लगभग 20 मिनट में पूरा होगा।

NHAI द्वारा बनाए जा रहे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर निर्माण कार्य चल रहा है  इसे अगले साल अप्रैल महीने तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण से दक्षिणी दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद से जेवर एयरपोर्ट के लिए आना जाना आसान हो जाएगा। इससे पूरे NCR में व्यापारिक गतिविधियों और लॉजिस्टिक को बढ़ावा मिलेगा।

व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा
यह नया एलिवेटेड कॉरिडोर 3 बड़े सड़क मार्गों ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से कनेक्ट होगा। इससे मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट सिस्टम मजबूत होगा। इस परियोजना में 11km लंबे एलिवेटेड हाइवे का भी निर्माण किया जाएगा जो DND- बल्लभगढ़ बाईपास और जेवर एयरपोर्ट के बीच कनेक्ट होगा। यह कॉरिडोर सीधे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा।