Haryana News: हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, जानें कौन बने अध्यक्ष

 
New executive committee of Haryana State Basketball Association formed

Haryana News: हरियाणा स्टेट बास्केटबॉल एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव आज हिसार में शांतिपूर्ण और पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुआ। इस चुनाव में विभिन्न पदों के लिए प्रतिनिधियों का चयन सर्वसम्मति और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से किया गया।

इस चुनाव में अजय श्योराण को एसोसिएशन का प्रधान (अध्यक्ष) चुना गया। वहीं इंदरजीत सिंह को उप प्रधान, श्रीपाल सिंह को महासचिव (जनरल सेक्रेटरी), और मेहताब सिंह को संयुक्त सचिव (जॉइंट सेक्रेटरी) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बिट्टू सैनी को खजांची (कोषाध्यक्ष) नियुक्त किया गया है।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों में संदीप सचदेवा, सोनिया देवी, सतपाल, दीपक शर्मा, और विशाल के नाम शामिल हैं, जो संगठन के विकास और संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

चुनाव की संपूर्ण प्रक्रिया भारतीय बास्केटबॉल महासंघ के पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) तेज़ा सिंह की निगरानी में हुई। साथ ही, हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से रविंद्र पानू और राकेश कुमार ने भी पर्यवेक्षक के रूप में भाग लेकर चुनाव प्रक्रिया की निगरानी सुनिश्चित की।

चुनाव के सफल आयोजन के बाद उपस्थित सभी सदस्यों व अधिकारियों ने नवगठित टीम को बधाई दी और राज्य में बास्केटबॉल के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। यह जानकारी चुनाव अधिकारी रिटायर प्रिंसिपल सुरेंद्र सिंह ने साझा की तथा सभी को बधाई दी l