Haryana: हरियाणा में इस पुल के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही, 2021 में होना था काम पूरा

 
Haryana : हरियाणा के यमुनानगर PWD (बी एण्ड आर) शाखा के अंतर्गत जठलाना गांव में यमुना नदी पर पुल के निर्माण में कई अनियमितताओं और घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के बारे में सार्वजनिक शिकायत प्राप्त हुई थी। पुल का निर्माण 2021 में पूरा होना था, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है और इसमें दरारें आ गई हैं। इस पर संज्ञान लेते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टेक्निकल टीम द्वारा दिनांक 29.5.2025 को शिकायतकर्ता, स्थानीय निवासियों की व सम्बन्धित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों तथा ठेकेदार की मौजूदगी में मौके पर स्पैशल चैकिंग की गई। निरीक्षण के दौरान ठेकेदार द्वारा किए गए रीइन्फोर्स्ड सीमेंट कंक्रीट (आरसीसी) व प्लेन सीमेंट कंक्रीट के कार्य की पैमाईश व नॉन डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग की गई व नियमानुसार सैम्पल लिए गए। मौका निरीक्षण के दौरान फेरो स्कैनिंग मशीन से आर.सी.सी. के कार्य में प्रयोग हुये स्टील को भी चैक किया गया। मौका निरीक्षण के दौरान पुल के कार्य में काफी खामियां पाई गई जैसे कि पाइल कैप न.-9 में दरारें होना व सीमेंट कंक्रीट ब्लाक का इधर उधर बिखरे होना आदि। प्रथम दृष्ट्या पुल बनाने का काम सरकारी तय मापदण्डों/हिदायतो के अनुसार ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया है। इसके लिए काम को करवाने वाले पी.डब्ल्यू.डी. (बी एण्ड आर) शाखा यमुनानगर के अधिकारी/कर्मचारी व ठेकेदार जिम्मेवार हैं। इस सम्बन्ध मंे एसीबी द्वारा आवश्यक आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। ए.सी.बी. की आमजन से अपिल है कि घटिया स्तर के सरकारी निर्माण कार्याें के बारे हमें सूचना दे ताकि उनकी स्पेशल चैकिंग की जा सके।