Navodaya Admission: नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, इस तारीख तक भरें फॉर्म
हरियाणा के छात्रों के लिए नवोदय विद्यालय में एडमिशन पाने का सुनहरा मौका है। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते है।
कक्षा 9वीं में प्रवेश
कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी सरकारी या सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय की कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना जरूरी है। जन्मतिथि 1 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 के बीच होनी चाहिए।
कक्षा 11वीं में प्रवेश
कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी का शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना आवश्यक है। जन्मतिथि 1 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 के बीच होनी चाहिए।
इस तारीख को होगी चयन परीक्षा
दोनों कक्षाओं के लिए प्रवेश चयन परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी।
अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए अलग-अलग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। विद्यार्थियों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
