कंगनपुर रोड पर जल निकासी में जुटे नगर पार्षद राजन शर्मा

 
कंगनपुर रोड पर जल निकासी में जुटे नगर पार्षद राजन शर्मा

सिरसा। शहर में हुई तेज बारिश के बाद कंगनपुर रोड पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। जलभराव के कारण आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पार्षद राजन शर्मा तुरंत एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने कंगनपुर रोड पर जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मोर्चा संभाला  और पानी के भराव से राहत दिलाने के लिए मौके पर खड़े होकर सीवर के ढक्कन खुलवाए, ताकि रुका हुआ पानी तेजी से निकल सके। इसके साथ ही हादसों को रोकने के लिए वहां सुरक्षा के जरूरी इंतजाम भी सुनिश्चित किए गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजन शर्मा ने जनस्वास्थ्य (पब्लिक हेल्थ) विभाग के उच्च अधिकारियों को तुरंत मौके पर बुलाया और प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना करवाया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जहां-जहां भी पानी रुका हुआ है, वहां मोटर और पंप सेट लगाकर जल्द से जल्द जल निकासी की जाए। राजन शर्मा ने कहा कि बारिश के बाद जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो, यह हमारी पहली प्राथमिकता है। जलभराव की सूचना मिलते ही हमने तुरंत सीवर के ढक्कन खुलवाकर पानी की निकासी शुरू करवाई है। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर जल निकासी के इंतजामों की समीक्षा की गई है। जब तक कंगनपुर रोड पर पानी पूरी तरह निकल नहीं जाता, हम और विभागीय टीम लगातार ग्राउंड पर तैनात रहेंगे। बारिश के तुरंत बाद जनप्रतिनिधि के सड़कों पर उतरने से स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।