Haryana: हरियाणा में नगर परिषद पर लगा घोटाले का आरोप, SDO बोले- जांच पूरी होने के बाद होगी कार्रवाई

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पलवल नगर परिषद पर घोटाले का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, नगर परिषद के अधिकारियों ने बिना रजिस्ट्री और मालिकाना हक के प्रमाण के एक भूमाफिया को जमीन की NOC जारी कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, भूमाफिया ने इस NOC के आधार पर रजिस्ट्री के लिए टोकन भी ले लिया है। शनिवार को हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। Haryana News जानकारी के मुताबिक, उन्होंने बताया कि दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी न तो NOC रद्द की गई है और न ही FIR दर्ज कराई गई है। परिषद में केवल पत्राचार ही चल रहा है। गुप्ता के कहा कि जब मामला अधिकारियों के संज्ञान में आ गया था, तो तुरंत NOC रद्द कर दी जानी चाहिए थी। लेकिन रिकॉर्ड में अभी भी NOC यथावत है। Haryana News जांच की मांग मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने आशंका जताई कि यह अकेला मामला नहीं है। पूरे रिकॉर्ड की जांच की जाए तो ऐसी कई फर्जी NOC सामने आ सकती हैं, जो पैसे लेकर जारी की गई हैं। नगर आयुक्त से जब इस बारे में शिकायत की गई तो उन्होंने कहा कि जांच चल रही है। Haryana News जानकारी के मुताबिक, रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, NOC को अभी तक रद्द न करने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। Haryana News क्या कहते है अधिकारी मिली जानकारी के अनुसार, NOC के मामले में नगर परिषद के SDO (ME) विनोद गुप्ता से बात की तो उनका कहना था कि मामले की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।