Haryana: हरियाणा में नगर निगम का क्लर्क हुआ सस्पेंड, ये बड़ी वजह वजह आई सामने ?

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत में नगर निगम में 15 हजार रुपए रिश्वत लेने के मामले में क्लर्क हरिओम को सस्पेंड कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के कमिश्नर हर्षित कुमार ने पूरे मामले की जांच कराई, जिसमें क्लर्क का आचरण सही नहीं पाया गया और साथ ही रिश्वत लेने के आरोपों में सच्चाई मिली। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला उजागर होने के बाद से ही हरिओम कार्यालय से गैर हाजिर है और आरोप है कि उसने जांच में सहयोग भी नहीं किया। Haryana News जानकारी के मुताबिक, सोनीपत नगर निगम के क्लर्क हरिओम ने एक व्यक्ति से प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के बदले 15 हजार रुपए की रिश्वत ली थी। व्यक्ति दो महीने से निगम के चक्कर काट रहा था, लेकिन रिश्वत लेने के अगले ही दिन उसकी प्रॉपर्टी आईडी में सुधार कर दिया गया। इसके बाद आरोपी क्लर्क बिना बताए कार्यालय से गायब हो गया। Haryana News

नोटिसों का नहीं जवाब

क्लर्क हरिओम को नगर निगम की ओर से तीन बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उसे हर हाल में जांच में शामिल होना पड़ेगा। Haryana News

कमिश्नर बोले-

कमिश्नर हर्षित कुमार पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ज्वॉइनिंग के समय ही कर्मचारियों को चेतावनी दी थी कि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।