Haryana: हरियाणा में 5 बच्चों की मां से दुष्कर्म, समझौते का दबाव, मना करने पर मारपीट

 
Haryana: हरियाणा में 5 बच्चों की मां से दुष्कर्म, समझौते का दबाव, मना करने पर मारपीट
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के नूंह जिले के आकेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पांच बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने दी थी। मिली जानकारी के अनुसार, महिला व उसके पति पर उक्त आरोपियों ने समझौते का दबाव बनाया। जब उन्होंने मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट की। जिससे 3 लोग घायल हो गए। Haryana News जानकारी के मुताबिक, आरोपियों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने हाथों में लाठियां लेकर खड़े दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल महिला ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। Haryana News घर में घुसा आरोपी मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उनके पति ड्राइवर हैं, जो अक्सर बाहर रहते हैं। Haryana News फोन पर दी जानकारी जानकारी के मुताबिक, महिला ने बताया कि उन्होंने इस पूरी वारदात के बारे में अपने पति को फोन के माध्यम से जानकारी दी। जिसके बाद महिला का पति घर पहुंच गया।