Haryana: हरियाणा में 170 करोड़ के घोटाले में जल्द होंगी और गिरफ्तारियां, पूर्व विधायक से होगी पूछताछ
Jun 12, 2025, 12:58 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में पंचकूला की एक विशेष PMLA कोर्ट ने HSVP से जुड़े 170 करोड़ रुपए के घोटाले में पूर्व विधायक और पूर्व लेखा सहायक रामनिवास सुरजा खेड़ा को ED की 5 दिन की हिरासत में भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, पूर्व MLA राम निवास को सोमवार, 9 जून को रात 9 बजे ED के चंडीगढ़ जोनल ऑफिस-1 ने HSVP के पूर्व वरिष्ठ लेखा अधिकारी सुनील कुमार बंसल के साथ गिरफ्तार किया गया था। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों पर राज्य के शहरी विकास निकाय (पूर्व में हुडा) में अपने कार्यकाल के दौरान वित्तीय साजिश रचने का आरोप है। Haryana News 5 दिन ED हिरासत में जानकारी के मुताबिक, अदालत ने ED को पांच दिन की हिरासत अवधि दी, जो शुरू में मांगी गई 14 दिन की अवधि से कम है। Haryana News 100 करोड़ रुपए नकद मिली जानकारी के अनुसार, ED की रिमांड अर्जी के अनुसार, 100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि कथित तौर पर नकद निकाली गई और तीसरे पक्ष के बैंक खातों के माध्यम से भेजी गई। ये खाते अक्सर "मुआवजा निपटान" की आड़ में खोले जाते थे। Haryana News जानकारी के मुताबिक, ED का आरोप है कि राम निवास ने ऐसे बिचौलियों से सीधे नकदी एकत्र की और अवैध आय को अपने और परिवार के सदस्यों के खातों में भेजा। Haryana News 2019 से पांच साल तक हुआ घोटाला मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला 7 मार्च, 2023 को पंचकूला के सेक्टर-7 पुलिस स्टेशन द्वारा दर्ज की गई एफआईआर से जुड़ा है। HSVP मुख्यालय में मुख्य लेखा अधिकारी और डीडीओ चमन लाल द्वारा दर्ज की गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 2015 से 2019 के बीच, एक फर्जी बैंक खाते का इस्तेमाल 70 करोड़ रुपए के संदिग्ध डेबिट लेनदेन करने के लिए किया गया था। Haryana News ED और गिरफ्तारियां कर सकती है जानकारी के मुताबिक, ED ने 26 अक्टूबर, 2023 को प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ECIR) दर्ज की और धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत पूर्ण पैमाने पर जांच शुरू की। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, अब तक लगभग 21 करोड़ रुपए मूल्य के तीन अनंतिम कुर्की आदेश जारी किए जा चुके हैं, तथा कुर्क की गई संपत्तियों की पुष्टि नई दिल्ली स्थित न्याय निर्णय प्राधिकरण द्वारा की जा चुकी है। Haryana News जानकारी के मुताबिक, अंबाला जेल में प्रक्रियागत देरी के कारण, दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी के बाद ED के चंडीगढ़ कार्यालय में रात बिताई। जांच आगे बढ़ने पर आगे और गिरफ्तारियां और संपत्ति जब्ती की उम्मीद है।
