हरियाणा में सस्ता सोना बेचने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी, फिल्मी सितारे हुए ठगी के शिकार
मिली जानकारी के अनुसार, DCP क्राइम हितेश यादव ने बताया कि आरोपी पहले असली सोना दिखाकर भरोसा जीतता था और फिर सोने के नकली (पीतल) सिक्के देकर ठगी की वारदात को देता था। खास बात ये है कि उसने बॉलीवुड स्टारों के साथ भी ठगी कर चुका है। जिसमें आदित्य पंचोली और सलमान के पिता सलीम खान के PA के नाम भी शामिल है। Haryana News
एक्सपोर्टर को ठगा
जानकारी के मुताबिक, एक अप्रैल को गुरुग्राम के रहने वाले एक्सपोर्टर ने थाना सुशांत लोक में शिकायत दर्ज करवाई कि 13 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे सस्ते दाम में सोने व चांदी के सिक्के बेचने का लालच दिया। उस व्यक्ति ने इसको कुछ सोने व चांदी के सिक्के दिए जिसको इसके द्वारा ज्वेलर्स की दुकान पर चेक करवाने पर सोने व चांदी के सिक्के असली मिले।
ऐसे विश्वास हुआ
मिली जानकारी के अनुसार, उसके बाद उस व्यक्ति ने एक बार फिर उसको और सिक्के दिए वह भी असली थे। जिससे इसको उस व्यक्ति पर भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपी ने अधिक मात्रा में सोने के सिक्के बेचने का झांसा देकर दो मार्च को उसके घर सुशांत लोक से लगभग 2.49 करोड़ रुपए नकद जो इसने ब्याज पर लिए थे व करीब 50 तोला सोना ले लिया तथा बदले में नकली (पीतल) सिक्के दे दिए। Haryana News
क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में सुशांत लोक थाने में केस दर्ज किया गया। जिसके बाद इसकी क्राइम ब्रांच-43 को सौंपी गई। पुलिस गुजरात में दबिश देकर मास्टर माइंड समेत चार आरोपियों को अरेस्ट किया। इनकी पहचान सोलंकी प्रभु भाई गुलशनभाई उर्फ कल्पेश उर्फ रवि निवासी वडोदरा, पंकज शर्मा निवासी निहाल विहार नांगलोई, दिल्ली, मनीष कमलेश शाह निवासी करेली बाग जिला वडोदरा और ईश्वर मारवाड़ी निवासी रामदेव नगर खोडिया नगर जिला वडोदरा (गुजरात) के रूप में हुई है।
अलग अलग जगह से पकड़े
आरोपी सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई उर्फ कल्पेश उर्फ रवि व पंकज शर्मा को गुरुग्राम तथा आरोपी मनीष कमलेश शाह व आरोपी ईश्वर मारवाड़ी को गुजरात से गिरफ्तार किया। Haryana News
ऐसे लालच देता था
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी लालच जगा कर पढे लिखे लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। आरोपी प्रभुभाई गैंग के ज्यादातर सदस्य अनपढ़ है, जो गरीब मजदूर का भेष बना कर घूमते और अपने साथ में 5-6 असली सोने-चांदी के सिक्के रखते जिनको पैसे वाले लोगों को दिखा कर कहते हैं कि ये मुझे जमीन की खुदाई में मिले है, आप मुझे अपना नंबर दे दे और इनको चेक कराकर मुझे बता दें कि इनकी कीमत क्या है। हम ग़रीब मजदूर लोग है, अगर हम चेक कराने जाएंगे तो पुलिस हमें पकड़ लेगी।
किलो के भाव में सौदा
जानकारी के मुताबिक, चेक कराने पर सिक्के सोने के मिलते और 25 से 30 लाख रुपये किलो के भाव में सौदा तय करते हैं, जिससे इतना मुनाफा होता देख लोगों के मन में लालच पैदा हो जाता और इसी लालच का फायदा उठा कर सोने का पानी चढ़ा हुआ तांबा दे कर हजारों किलोमीटर दूर भाग जाते हैं। Haryana News
फिल्मी सितारे के साथ ठगी
मिली जानकारी के अनुसार, गैंग के सरगना प्रभु भाई पिछले 25 सालों से ठगी का काम करता आ रहा है। जिसमें ज्यादातर वारदातें मुंबई व गुजरात की हैं। ठगी के पैसों से आरोपी ने एक होटल PM भी खरीद रखा है, जो दिल्ली मुंबई रोड पर करजन लकोदरा मे स्थित है। करीब 15 साल पहले बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली से भी 25 लाख व सलमान खान के पिता सलीम ख़ान के PA से 20 लाख रुपये ठग चुका है।
चार शादियां की
जानकारी के मुताबिक, ठगी के पैसे की बदौलत आरोपी प्रभु ने चार शादियां कर रखी है और एक “लव यू” नाम की गुजराती फिल्म भी बना चुका है। प्रभुभाई गुजरात नगर पालिका पार्षद चुनाव मे अपनी बीवी पार्वती सोलंकी को टिकट दिला कर नामाकंन भरवा कर राजनीति मे अपना वर्चस्व जमाना चाहता था। Haryana News
पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों के अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी सोलंकी प्रभुभाई गुलशनभाई के विरुद्ध पहले भी धोखाधडी के तहत दो केस महाराष्ट्र तथा धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत 07 मामले गुजरात में दर्ज हैं। इस केस में पुलिस दो महिलाओं को भी अरेस्ट करेंगी। वे महिलाएं फिलहाल कोटा जेल में बंद हैं। जिसमें से एक महिला को प्रभु सोलंकी अपनी बहन बताता था।
