Manisha Death Mystery: मनीषा डेथ मिस्ट्री में लॉरेंस गैंग की Entry, बोले हम दिलाएंगे इंसाफ 

 
Lawrence gang's entry in Manisha death mystery
Manisha Death Mystery: हरियाणा की शिक्षिका मनीषा की हत्या या आत्महत्या का रहस्य तीन पोस्टमार्टम के बाद भी सामने नहीं आया है। हालांकि, राज्य सरकार ने कहा है कि इस मामले की जांच CBI को सौंपी जाएगी। प्रशासन और मृतक शिक्षिका के परिवार के बीच सहमति बनने के बाद कल मनीषा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशासन और पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार को जल्द ही न्याय दिलाया जाएगा। 

गैंगस्टर लॉरेंस गैंग की एंट्री 

वहीं मनीषा के अंतिम संस्कार से पहले इस मामले में कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग की एंट्री ने सबको चौंका दिया है। लॉरेंस के साथी गोल्डी ढिल्लो ने सोशल मीडिया पर धमकी दी कि पुलिस और सरकार मनीषा को इंसाफ दे वर्ना हम उसे इंसाफ दिलाएंगे। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस को चेतावनी दी है। 

पोस्ट कर गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई ने लिखा कि यदि हरियाणा पुलिस दोषियों को सजा नहीं दिला पाई तो वे खुद कातिल को सज़ा देंगे। मिली जानकारी के अनुसार रोहित गोदारा और बिश्नोई गैंग इस मामले के जरिए हरियाणा में अपने वर्चस्व का प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं।

13 अगस्त को खेत में मिली थी लाश 

आपको बता दें कि मनीषा 11 अगस्त को स्कूल से छुट्टी के बाद नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन संबंधी जानकारी लेने गई थी, जिसके बाद से वह लापता हो गई। 13 अगस्त को उसकी लाश भिवानी के एक खेत में बरामद हुई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में आक्रोश की लहर है और विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। भारी दबाव के चलते सरकार ने इस केस को अब सीबीआई को सौंपने का निर्णय लिया है।