हरियाणा के गुरुग्राम में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, जानिये कौन है आरोपी ?
डर का माहौल पैदा करने के लिए बॉम्ब होने की ईमेल भेजने के मामले में एक बांग्लादेशी आरोपी गिरफ्तार
आरोपी 9 साल पहले अवैध रूप से आया था बंगलादेश से भारत
पश्चिम बंगाल में रह कर बनवाए फर्जी कागजात
गुरुग्राम: 20 मार्च 2026
▪ दिनांक 28.01.2026 को गुरुग्राम पुलिस को गुरुग्राम में स्थित कुछ स्कूलों में बॉम्ब होने की ईमेल प्राप्त होने के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।
▪️उपरोक्त सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थलों पर पहुंची व पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम, बम डिस्पोजल टीम, फायरबिग्रेड को बुलाकर मौका घटना स्थलों का निरीक्षण करवाया गया जहां पुलिस टीम को कोई बॉम्ब नहीं मिला। स्कूलों में डर का माहौल पैदा करने के लिए बॉम्ब होने की झूठी ईमेल भेजने के संबंध में स्कूल के पदाधिकारियों की शिकायत पर पुलिस थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
▪️थाना साइबर दक्षिण, गुरुग्रामकी पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त अभियोग में आरोपी को दिनांक 19.03.2026 को गुजरात से काबू किया। आरोपी की पहचान सौरभ विश्वास उर्फ माइकल (उम्र- 30 वर्ष शिक्षा-12वीं) निवासी बांग्लादेश हाल निवासी श्रीपल्ली बाजार, गोविन्दपल्ली जिला उत्तर 24 परगना (पश्चिम-बंगाल) के रूप में हुई है।
▪️ आरोपी से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि यह बांग्लादेश का निवासी है तथा करीब 9 साल पहले अवैध रूप से भारत में आया था तथा यहां पर फर्जी तरीके से दस्तावेज बनाकर रह रहा था। मारुति शुरुआत में मजदूरी करता था। आरोपी को डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक्स इत्यादि की जानकारी है तथा यह पिछले 5 वर्ष से डिजिटल मार्केटिंग में फ्रीलांसिंग का काम करता है। यह एक फेसबुक ग्रुप में जुड़ा हुआ था जहां पर इसका संपर्क मामुनूर राशिद नामक एक बांग्लादेशी व्यक्ति से हुआ। जिसने इससे जीमेल आईडी मांगी। इसके बदले में इसको USDT देने की बात कही। इसके बाद इसने लगभग 300 जीमेल आईडी मामुनूर राशिद को उपलब्ध करवाई। जिसके बदले इसको करीब 250 USDT crypto currency के रूप में मिले थे। उपरोक्त में से ही एक मेल आईडी का प्रयोग इस घटना में स्कूलों में बॉम्ब होने की झूठी ईमेल भेजने में किया गया।
▪️अभियोग में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। अभियोग अनुसन्धानाधीन है।
