Mahindra XUV 3XO RevX:  महिंद्रा ने बजार में उतारी सस्ती SUV, जानें स्मार्ट फीचर्स और कीमत

 
Mahindra's cheapest SUV's sporty avatar launched

Mahindra XUV 3XO RevX:  कार लवर्स के लिए गुड़ न्यूज है। अगर आप कम कीमत में बेहतरी SUV कार खरीदना चाहते हैं तो महिंद्रा एंड महिंद्रा की एक्सयूवी 3XO के नए वेरिएंट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। दरअसल, कंपनी ने इस मॉडल के  3 नए ट्रिम्स को लॉन्च किए है। कंपनी की ओर से इस नए वेरिएंट को 'XUV 3XO RevX' नाम दिया गया है। इस नए वेरिएंट की शुरुआती कीमत 8.94 लाख रुपये है और करीब 12.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत बताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने नए 'Mahindra XUV 3XO RevX' में कुछ बदलाव किए है, जो इसे मौजूदा वेरिएंट के मुकाबले थोड़ा अलग और बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा इस SUV के Body पर 'RevX' की बैजिंग दी गई है। जो इसे अन्य वेरिएंट से अलग बनाती है। 

 

XUV 3XO RevX में ये है खास 

खबरों की मानें, तो Mahindra ने इस नए वेरिएंट को 3 अलग-अलग ट्रिम RevX M, RevX M(O) और RevX A  में भारतीय बाजार में उतारा है। ये नया वेरिएंट केवल पेट्रोल इंजन ऑप्शन में ही आता है। हालांकि, डीजल इंजन का इसमें कोई विकल्प नहीं है। इन तीनों नए वेरिएंट की कीमत फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर अलग-अलग है। ये नया वेरिएंट लाइन-अप मैनुअल ट्रांसमिशन और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आपको मिलेगा। 

 

खबरों की मानें, तो इस वेरिएंट में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया है। ये इंजन 82 kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क को Genrate करता है। इसके साथ ही इसमें Bold एक्सटीरियर में बॉडी-कलर ग्रिल, पूरी चौड़ाई वाली एलईटी डीआरएल, आर 16 ब्लैक व्हील कवर और स्पोर्टी डुअल-टोन रूफ के साथ स्लीक फ्रंट भी शामिल है। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने नजदीकी शोरूम पर जाकर जानकारी ले सकते है।