LPG Rate Increase: गैस सिलेंडर के रेटों में बड़ी बढोत्तरी, 993 रुपये महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर
LPG Rate Increase: सरकारी तेल कंपनियों ने आज से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 993 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है।
दिल्ली में अब 19 किलो के कमर्शियल सिलिंडर की नई कीमत 3071.50 रुपये हो गई है। इससे पहले यह सिलिंडर लगभग 2078.50 रुपये में उपलब्ध था।
हालांकि, घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आम उपभोक्ताओं को इस बढ़ोतरी का सीधा असर नहीं पड़ेगा।
Prices of 19 KG Commercial cylinder has been increased by Rs 993 from today. A 19 Kg cylinder will cost Rs 3071.50 in Delhi from today. No change in domestic cylinder prices: Sources
— ANI (@ANI) May 1, 2026
कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से क्या असर होगा?
कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 993 रुपये का इजाफा होने का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे व्यापारियों पर पड़ेगा। इससे खाने-पीने की चीजें महंगी होने की आशंका है। अगर ऐसा होता है तो आम जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
ईरान युद्ध रुका तो क्यों बढ़े दाम?
ईरान और अमेरिका के बीच इस समय संघर्ष विराम चल रहा है लेकिन हॉर्मुज जलमार्ग अभी भी बंद है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का एक बढ़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है। ईरान युद्ध के बाद से बेहद सीमित मात्रा में एलपीजी और तेल टैंकर खाड़ी देशों से भारत आ पाए हैं, ऐसे में यह आशंका जताई जा रही थी कि आने वाले दिनों तेल और गैस के दाम में भारी इजाफा हो सकता है।
