LPG Cylinder Supply: हरियाणा में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई शुरू, जानें किसे मिलेगा लाभ

 
Lpg cylinder
 LPG Cylinder Supply: हरियाणा में फिर से कमर्शियल सिलेंडरों कि सप्लाई शुरू हो जाएगी। सरकार ने इसके लिए एक कमेटी बनाने का फैसला लिया है। कमेटी की अध्यक्षता सबंधित जिले के डिप्टी कमिशनर करेंगे। हरियाणा में साथ दिल्ली में कमर्शियल LPG सप्लाई शुरू कर दी गयी है। इसके लिए नई पॉलिसी लागू की गयी है।
अस्पतालों और सभी शैक्षणिक संस्थानों को LPG सप्लाई में प्राथमिकता दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर शादी समारोहों के लिए भी प्राथमिकता के आधार पर कमर्शियल LPG सिलेंडर आवंटित किए जा सकेंगे। बेटियों की शादी के मामलों को प्राथमिकता देने का प्रावधान रखा गया है।
CM नायाब सैनी ने प्रदेश के सभी उपायुक्तो और पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि चोरी, कालाबाजारी या जमाखोरी की कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत कार्रवाई की जाए। प्रदेश के लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों ध्यान न और गैस का अतिरिक्त भंडारण करने से बचें। CM ने कहा कि प्रदेश सरकार सतर्क है और प्रत्येक घर में घरेलू गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।