LPG Aadhaar eKYC: LPG सिलेंडर को लेकर लागू हुआ नया नियम, अब बिना Aadhaar के नहीं मिलेगा
गलत सब्सिडी का फायदा उठा रहे लोग
सरकार के इस फैसली के पीछे कई बड़ी वजह है गैस की कमीके बीच सही लोगों तक सप्लाई पहुंचाना है। कई मामलों में देखा गया है कि कुछ लोग एक से ज्यादा कनेक्शन लेकर सब्सिडी का गलत फायदा उठा रहे हैं। ऐसे मामलों को रोकने के लिए आधार आधारित e-KYC शुरू किया गया है।
मोबाइल फोन से ही हो जाएगा LPG Aadhaar e-KYC
यूजर्स को ई-केवाईसी के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप अपने मोबाइल फोन से भी LPG Aadhaar e-KYC पूरा कर सकते हैं।
अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराई है, तो जल्द ही इसे पूरा कर लेना बेहतर रहेगा, ताकि गैस सब्सिडी या अन्य सेवाओं में कोई दिक्कत न आए।
LPG Aadhaar e-KYC ऑनलाइन करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
Step 1: इसके लिए सबसे पहले यूजर्स को अपनी गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। अपने मोबाइल नंबर या कंज्यूमर नंबर से लॉगिन करना होगा। अब ऐप में दिए गए e-KYC या Aadhaar Authentication ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Step 2:
इसके बाद आपको Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करना होगा। अब स्क्रीन पर दिए नियम के अनुसार फेस स्कैन या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पूरा करें। प्रक्रिया पूरी होते ही आपका LPG e-KYC सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा।
e-KYC के लिए किन चीजों की जरूरत होगी
LPG e-KYC के लिए यूजर्स के पास आधार कार्ड, LPG कंज्यूमर नंबर, गैस एजेंसी का नाम, मोबाइल नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल (सब्सिडी के लिए), ये जानकारी सही होने से प्रोसेस जल्दी पूरा हो जाता है।
