Haryana: हरियाणा में शराब ठेकेदार की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोलियां

 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज शुक्रवार 8 बजे हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहाबाद कस्बे में मीना मार्केट में सामान लेने पहुंचे शराब ठेकेदार शांतनु पर बाइक पर आए बदमाशों ने 5-7 राउंड फायर किए, और 3 गोलियां मारकर हत्या कर दी। Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, इसमें शराब ठेकेदार जख्मी हो गया। जख्मी हालत में उसे मोहड़ी के आदेश अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। Haryana News जानकारी के मुताबिक, मृतक सोनीपत का रहने वाला था और शाहबाद में शराब ठेके की जिम्मेदारी संभाल रहा था। हमले के बाद बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक कब्जे में ले ली है और सीआईए टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।