लायंस क्लब सिरसा यूनाइटेड ने नेहरू पार्क में जरूरतमंदों को बांटे वस्त्र और फल
सिरसा। लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321 ए3 के अंतर्गत लायंस क्लब सिरसा यूनाइटेड द्वारा क्लब के संस्थापक प्रधान संदीप मेहता के मार्गदर्शन में समाजसेवा का पहला प्रोजेक्ट लगाते हुए नेहरू पार्क में वस्त्र व फल वितरित किए। इस सेवा कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थापक सचिव प्रदीप मक्कड़ (एडवोकेट) एवं कोषाध्यक्ष अरविंदर सिंह सहगल ने किया। यह प्रोजेक्ट अर्श मक्कड़ के जन्मदिवस तथा लायन नरेन्द्र कटारिया व नेहा कटारिया की वैवाहिक वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्क और आसपास के क्षेत्रों में मौजूद जरूरतमंद लोगों को लगभग 215 वस्त्र एवं लंगर के समय ताजे फलों का वितरण किया गया। इस अवसर पर समाजसेवा के इस पुनीत कार्य में हीरा गर्ग, केशव गोयल, राज कुमार, मयूर मेहता, राजेश गुप्ता, हरदीप सिंह, गुरशरण ग्रोवर, अमित तनेजा, प्रवीण बब्बर, अशोक नारंग, रोहित मित्तल और आलोक लखोटिया सहित कई क्लब सदस्य उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट के सफल समापन पर संस्थापक अध्यक्ष संदीप मेहता, संस्थापक सचिव प्रदीप मक्कड़ और संस्थापक कोषाध्यक्ष अरविंदर सिंह सहगल ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी सदस्यों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।
