हरियाणा में निगरानी एवं समन्वय के सचिव, विशेष सचिव, अतिरिक्त सचिव के लिए लिंक अधिकारी नामित
चंडीगढ़, 3 नवंबर - हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निगरानी एवं समन्वय के सचिव, विशेष सचिव अथवा अतिरिक्त सचिव के लिए सचिवालय स्थापना का कार्य देख रहे सचिव, विशेष सचिव अथवा अतिरिक्त सचिव को लिंक अधिकारी नामित किया है।
मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारी के अवकाश, प्रशिक्षण, सरकारी दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा किसी अन्य कारण से अनुपस्थित रहने अथवा सम्बन्धित अधिकारी के स्थानांतरण या सेवानिवृत्ति के कारण पद रिक्त होने पर लिंक अधिकारी संबंधित कार्यों का दायित्व संभालेंगे।
संबंधित अधिकारियों को अवकाश, प्रशिक्षण, सरकारी दौरे या चुनाव ड्यूटी पर जाने से पहले अपने नामित लिंक अधिकारी को इसकी सूचना देनी होगी, ताकि सरकारी कामकाज में किसी प्रकार की बाधा न आए और प्रशासनिक कार्य निरंतर सुचारू रूप से चलते रहें।
