Haryana Weather Update: जानें हरियाणा में कल 16 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में कल यानी 16 अगस्त को भारी बारिश होने की संभावना है। इसके लिए आईएमडी की ओर से येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि कल कहां-कहां पर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें, तो शनिवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात और पलवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सिरसा जिले में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
गरज चमक के साथ होगी भारी बारिश
मौसम वैज्ञानियों का कहना है कि कल पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में कल का तापमान
हरियाणा में कल अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में 17 और 18 अगस्त के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में बारिश का दौर 21 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके बाद मानसून का प्रभाव कम होने की संभावना है।