Haryana Kal Ka Musam:जानें हरियाणा में कल कैसा रहेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश

 
Know what will be the weather in Haryana tomorrow, it will rain in these districts

Haryana Kal Ka Musam: हरियाणा में मौसम विभाग ने 17 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। आइए जानते हैं कि कल मौसम कैसा रहने वाला है। 

मौसम विभाग की मानें, तो कल यानी 12 जुलाई को रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और पलवल जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
 

इसके अलावा राजधानी चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, भिवानी, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार और चरखी दादरी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
 

वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।