केजरीवाल, भगवंत मान और आतिशी ने अंबाला जेल में दीपक सिंगला से की मुलाकात

अंबाला: अंबाला में आज आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने पार्टी नेता दीपक सिंगला से मुलाकात की, जो इस समय अंबाला की सेंट्रल जेल में बंद हैं। दीपक सिंगला को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित बैंक फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।
 
जेल में करीब आधे घंटे चली मुलाकात

जानकारी के अनुसार, AAP नेताओं ने जेल जाने से पहले PWD रेस्ट हाउस में बैठक की और उसके बाद अंबाला सेंट्रल जेल पहुंचे। वहां उन्होंने दीपक सिंगला से लगभग 30 मिनट तक मुलाकात की।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

इस दौरान जेल परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। हालांकि, नेताओं ने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की।

स्थानीय नेताओं से भी मुलाकात

AAP के जिला अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि शीर्ष नेताओं ने रेस्ट हाउस में स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संक्षिप्त मुलाकात की।

मामला क्या है

दीपक सिंगला को ED ने कथित बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में गिरफ्तार किया है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।