हरियाणा में कुरुक्षेत्र NIT के जॉइंट रजिस्ट्रार सस्पेंड, भर्ती-प्रमोशन और कंप्लेन की चल रही जांच

 
हरियाणा में कुरुक्षेत्र NIT के जॉइंट रजिस्ट्रार सस्पेंड, भर्ती-प्रमोशन और कंप्लेन की चल रही जांच
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में चल रहे विवाद के बीच बड़ा फैसला लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, संस्थान के जॉइंट रजिस्ट्रार ज्ञान रंजन सामंत्रे (GA) को सस्पेंड कर दिया गया है। खास बात यह है कि यह कार्रवाई केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की टीम के दौरे के ठीक अगले दिन हुई है। हालांकि, सस्पेंशन की वजह साफ नहीं की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग के सचिव वरिष्ठ IAS डॉ. विनित जोशी समेत पांच अधिकारियों की टीम ने NIT कुरुक्षेत्र का दौरा किया था। टीम ने संस्थान में प्रशासनिक कामकाज, फैसलों और हाल के घटनाक्रम की समीक्षा की। इसके बाद ही रजिस्ट्रार पर कार्रवाई की गई। हालांकि यह टीम NIT में स्टूडेंट्स की सुसाइड मामले की जांच करने पहुंची थी। Haryana News

हरियाणा में कुरुक्षेत्र NIT के जॉइंट रजिस्ट्रार सस्पेंड, भर्ती-प्रमोशन और कंप्लेन की चल रही जांच

पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, इस पूरे विवाद की शुरुआत 29 मार्च से मानी जा रही है। उस दिन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने तत्काल प्रभाव से NIT के डायरेक्टर प्रो. बीवी रमना रेड्डी के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों पर रोक लगा दी थी। इससे पहले रजिस्ट्रार सामंत्रे को 15 मार्च के आसपास उनके पद से हटाकर प्रो. ब्रह्मजीत सिंह को रजिस्ट्रार नियुक्त किया था। Haryana News

बदला गया प्रशासन

मिली जानकारी के अनुसार, मंत्रालय के आदेश के बाद अगले ही दिन बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। प्रो. ब्रह्मजीत सिंह को कार्यकारी डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि प्रो. विनोद मित्तल को नया रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया। आज NIT के जॉइंट रजिस्ट्रार को सस्पेंड किया गया है। Haryana News

पोस्ट की चल रही जांच

जानकारी के मुताबिक, असल में NIT में भर्ती, प्रमोशन, शिकायतें, रैंकिंग में आई गिरावट और वेकेंट पोस्ट को लेकर जांच कर रही है। इसके अलावा डायरेक्टर पर अपने होम स्टेट तेलंगाना से ज्यादा स्टाफ भर्ती का आरोप भी है। इन मामले की जांच के लिए मंत्रालय की ओर से रिव्यू कमेटी बनाई गई थी। Haryana News

कमेटी ने किया दौरा

मिली जानकारी के अनुसार, इसी सप्ताह नेक के चेयरमैन प्रो. अनिल सहस्रबुद्धे की अगुआई में रिव्यू कमेटी ने 23 और 24 अप्रैल को दूसरी बार NIT का दौरा किया। इस टीम में VNIT नागपुर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष रिटायर्ड IAS एम. मदन गोपाल और MANIT भोपाल के डायरेक्टर प्रो. केके शुक्ला बतौर मेंबर शामिल हुए। Haryana News

फेक्ट जांचे गए

जानकारी के मुताबिक, टीम ने अधूरे फैक्ट और तथ्य की जानकारी ली। टीम ने मामले से जुड़े कर्मियों के साथ भी बातचीत की थी। इससे पहले 7 अप्रैल को कमेटी ने जांच के लिए NIT की विजिट की थी। पहली जांच में टीम ने कई फाइलें खंगाली थीं। कमेटी अपनी अंतिम रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंपेगी।