कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से MA करेंगे जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला 

हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला MA की पढ़ाई करेंगे
 
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से MA करेंगे जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला 

 

 

 

हरियाणा की कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला MA की पढ़ाई करेंगे। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भाई और जननायक जनता पार्टी (जजपा) की युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया है। 

जानकारी के लिए बता दें कि जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला ने लोक प्रशासन विभाग (Department of Public Administration) में MA (पीजी फर्स्ट ईयर) में एडमिशन लिया है। करीब दस दिन पहले दिग्विजय चौटाला ने ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की थी। 

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रोफेसर वीरेंद्र पाल ने बताया कि दिग्विजय चौटाला ने लोक प्रशासन विभाग में पीजी  फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया है। उनके एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब उनकी आगे की क्लास रेगुलर लगेंगी।

बता दें कि दिग्विजय चौटाला ने पिछले साल ही अपनी बीए की डिग्री ली। उन्होनें हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से अपनी बीए की डिग्री प्राप्त की है। अब इस साल उन्होनें कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया है। वह यहां से MA की पढ़ाई करेंगे।