Haryana: हरियाणा का जितेंद्र CAPF में बना असिस्टेंट कमांडेंट, खुद सुनाई सफलता की कहानी

 
Haryana: हरियाणा का जितेंद्र CAPF में बना असिस्टेंट कमांडेंट, खुद सुनाई सफलता की कहानी
Haryana: हरियाणा के झज्जर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बहादुरगढ़ के जितेंद्र लठवाल का चयन सेंट्रल आर्मी पुलिस फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट के तौर पर हुआ है। जितेंद्र की इस बड़ी सफतला से बहादुरगढ़ में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने जितेंद्र लठवाल का शहर के शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में पहुंचने पर नोटों और फूलों की मालाओं के साथ-साथ पगड़ी बांधकर स्वागत किया।

सुनाई सफलता की कहानी

पत्रकारों से बातचीत करते हुए जितेंद्र लठवाल ने बताया कि उसने अपनी स्कूल तक की पढ़ाई एसआर सेंचुरी स्कूल से पूरी की है। इसके बाद उसने एनआईटी कुरुक्षेत्र से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करने लगे। सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी से पहले उसने अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी में भी सेवाएं दी। उसने बताया कि 2024 में यूपीएससी द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा में देश भर में 46वीं रैंक हासिल की थी। उसने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।