Jhajjar News: जल शोधन प्रक्रिया पर विशेष निगरानी, पूरी तरह फिल्टर  पानी ही होगा सप्लाई : एक्सईएन

 झज्जर स्थित गुरुग्राम रोड वाटर वर्क्स की क्षतिग्रस्त दीवार की तत्काल मरम्मत, जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित
 
झज्जर स्थित गुरुग्राम रोड वाटर वर्क्स की क्षतिग्रस्त दीवार की तत्काल मरम्मत, जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित

 



झज्जर, 08 अगस्त। शहर के गुरुग्राम रोड स्थित जलघर की दीवार क्षतिग्रस्त होने के तुरंत बाद ही जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा मलबा हटाकर जीआई सीट से दीवार को कवर कर दिया गया है और शहरवासियों को पूरी तरह फिल्टर युक्त पेयजल आपूर्ति के लिए विभाग प्रतिबद्ध है । यह जानकारी  जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन अश्वनी सांगवान ने दी।

वाटर वर्क्स परिसर की सुरक्षा के लिए जीआई शीट से अस्थायी बैरिकेडिंग
एक्सईएन ने बताया कि इस   जलघर से शहर के एक तिहाई आबादी क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति की जाती है।
चारदीवारी का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षतिग्रस्त चारदीवारी का मलबा हटवा दिया गया तथा वाटर वर्क्स परिसर की सुरक्षा के लिए जीआई शीट से अस्थायी बैरिकेडिंग कर दी गई है।
 नई चारदीवारी का निर्माण होने के बाद परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
कार्यकारी अभियंता अशवनी सांगवान ने बताया कि भारी बारिश के समय वाटर वर्क्स के कच्चे पानी के भंडारण टैंक पहले से ही पूरी क्षमता के करीब भरे हुए थे। बारिश के दौरान टैंक की पैरापेट वॉल के आसपास सीमित मात्रा में वर्षा का पानी कुछ तैरती हुई सामग्री के साथ पहुंचा, जिसे विभागीय टीम द्वारा हटाया गया है।
जल शोधन प्रक्रिया पर विभाग का विशेष ध्यान
एक्सईएन ने स्पष्ट किया  कि नागरिकों को सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जल शोधन प्रक्रिया में निर्धारित मानकों के अनुसार आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पानी के उचित फिल्ट्रेशन के लिए कोएगुलेंट के रूप में पॉली एल्युमिनियम क्लोराइड (PAC) पाउडर का प्रयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही पानी के कीटाणुशोधन के लिए प्री-क्लोरीनेशन और पोस्ट-क्लोरीनेशन की प्रक्रिया भी पहले से लागू है। शहरवासियों को क्लोरिनेटिड वाटर की सप्लाई दी जा रही है।जल शोधन की प्रक्रिया पर पूरी निगरानी रखी जा रही है और नागरिकों को केवल उचित रूप से फिल्टर एवं शुद्ध किया हुआ पानी ही सप्लाई किया जाएगा। वाटर वर्क्स की व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने तथा जलापूर्ति की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभागीय टीमें सक्रिय हैं।
उन्होंने कहा कि शहरवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है, विभाग स्वच्छ पेयजल आपूर्ति के लिए सजगता से कार्य कर रहा है।